फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 22 गैलरियों में दिखेगी स्वतंत्रता संग्राम की दास्तां

विज्ञापन
अंबाला छावनी में निर्माणाधीन शहीदी स्मारक का अवलोकन करते महानिदेशक केएम पांडुरंग। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला की पावन धरा से सुलगने वाली स्वतंत्रता संग्राम की दास्तां को एक छत के नीचे दर्शाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सरकार की तरफ से आजादी की पहली लड़ाई के शहीदी स्मारक का निर्माण अंबाला में ही किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस शहीदी स्मारक को भव्य, सुंदर, मनमोहक और अद्भुत बनाने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से हर संभव प्रयास किए जा रहे है। सूचना, जनसंपर्क, भाषा और संस्कृति विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग ने मंगलवार को अंबाला छावनी में एनएच 44 पर निर्माणाधीन शहीदी स्मारक का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े तमाम पहलुओं को 22 गैलरियों के माध्यम से दिखाने का अनोखा प्रयास किया जाएगा। इस संग्रहालय का निर्माण कार्य तेज गति के साथ पूरा करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान शहीदी स्मारक के निदेशक डाॅ. कुलदीप सैनी ने शहीदी स्मारक के निर्माण कार्य की रिपोर्ट प्रस्तुत की और सिविल वर्क के साथ-साथ आर्ट वर्क के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान एजेंसी के अधिकारी रितिका ने डिजाइन के अनुसार किए जा रहे कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सिविल वर्क के कार्यों के बारे में फीडबैक दी। इस मौके पर एसडीएम सतिंद्र सिवाच, एक्सईएन रितेश गोयल और एक्सईएन अमित कुमार अधिकारी मौजूद रहे।
डाक्यूमैंट्री फिल्म से मिलेगी झलक
आजादी की पहली लड़ाई के शहीदी स्मारक के पहली, दूसरी व तीसरी मंजिल पर बनने वाली गैलरियों और संग्रहालय के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया गया कि एक डाक्यूमैंट्री फिल्म के माध्यम से अंबाला छावनी में बनने वाले शहीदी स्मारक को अनोखे अंदाज में दिखाने का प्रयास किया गया है। इस परियोजना में चलचित्रों के माध्यम से एक-एक गैलरी को बेहद ही उत्कृष्ट ढंग से प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें