फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कथा में श्री राम की बाल लीलाओं का किया वर्णन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। आप और हम सेवा मंडल की ओर से श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन मां दुखभंजनी मंदिर धर्मशाला में किया जा रहा है। वीरवार को कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा वाचक सुधीर शरण महाराज ने भगवान श्री राम की बाल लीला, अहिल्या उद्धार एवं जनकपुर दर्शन का विस्तृत वर्णन किया।
विज्ञापन

यह कथा ब्रह्मलीन सदगुरुदेव श्रधेय 1008 स्वामी कल्याणानंद गिरि महाराज के परम शिष्य श्रधेय 1008 स्वामी सच्चिदानंद गिरि के सानिध्य में हो रही है। सभी श्रोताओं ने इस ज्ञान में डुबकी लगा कर पुण्य ग्रहण किया।
आप और हम सेवा मंडल के पदाधिकारी पवन अग्रवाल, शशिकमल, संदीप मित्तल, रवि अग्रवाल ने बताया कि सेवा मंडल हर वर्ष माघ मास में कथा का आयोजन करता है और कथा विश्राम इसी मास की पूर्णमासी को होता है। इससे पहले आठ श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा चुका है। इस दौरान रविंद्र गुप्ता, कर्ण भोला व सतीश बिंदल, राजिंद्र अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें