फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चाइनीज डोर पर रोक की मांग, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
वंदे मातरम दल पदा​धिकारी चाइना डोर की ब्रिकी पर रोक लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपने पहुंचे। - फोटो : वैश्य महाविद्यालय में आयोजित एक दिवसीय शुगर जांच शिविर में मौजूद प्राचार्य डॉ. संजय गोयल, विद्यार्थी व अन्य।
विज्ञापन
अंबाला सिटी। वंदे मातरम दल संस्था पदाधिकारियों ने उपायुक्त अजय सिंह तोमर को ज्ञापन सौंपा। दल के संस्थापक भरत सिंह ने बताया कि उनकी संस्था वर्ष 2012 से अंबाला और आस-पास के क्षेत्रों में घायल पशु-पक्षियों के लिए अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है। संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज में पशु-प्रेम और पक्षियों की सुरक्षा को बढ़ावा देना है। वह घायल या बीमार वन्य प्राणियों पशुओं और पक्षियों का इलाज करते हैं, उनका पुनर्वास करते हैं और उन्हें फिर से प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रूप से वापस भेजते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में चाइना डोर की बिक्री अत्यधिक बढ़ गई है। यह डोर न केवल बच्चों और इंसानों के लिए अत्यधिक खतरनाक है, बल्कि यह पक्षियों और अन्य जानवरों के लिए भी जानलेवा साबित हो रही है। चाइनीज डोर के कारण आए दिन कई घटनाएं घटित हो रही हैं, जिसमें सड़कों पर चलने वाले लोग, विशेषकर मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। इसके अलावा पक्षी भी इस डोर में फंसकर मर रहे हैं और अन्य जानवर भी इसकी चपेट में आकर पीड़ित हो रहे हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि अंबाला में चाइना डोर की बिक्री, निर्माण और उपयोग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें