फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दिल्ली-नंगलडैम के बीच संचालित विशेष ट्रेन का रोपड़ स्टेशन पर होगा ठहराव

Sat, 22 Nov 2025 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी पर्व के संबंध में दिल्ली से नंगलडैम के बीच शनिवार को चलने वाली विशेष ट्रेन का ठहराव रोपड़ रेलवे स्टेशन पर दिया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने शुक्रवार शाम को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

दिल्ली से नंगलडैम के बीच विशेष ट्रेन नंबर 04493 का संचालन 22 से 25 नवंबर तक किया जाएगा। दिल्ली से ट्रेन सुबह सात बजे रवाना होकर सुबह 10:50 बजे अंबाला कैंट,दोपहर 1:08 बजे रोपड़ और 2:45 बजे नंगलडैम पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04493 नंगलडैम से शाम 7:50 बजे रवाना होकर 8:58 बजे रोपड़ा, रात 11:25 बजे अंबाला कैंट और तड़के 3:15 बजे दिल्ली पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, सरहिंद, न्यू मोरिंडा व आनंदपुर साहिब रेलवे स्टेशनों पर होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें