निसा अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा शिक्षा प्रचारक के प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित हुए। फाइल फोटो
अंबाला सिटी। नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस के अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा को शिक्षा प्रचारक के प्रतिष्ठित सम्मान से अलंकृत किया गया। यह आयोजन नई दिल्ली स्थित यशोभूमि द्वारिका में आयोजित किया गया। कुलभूषण शर्मा निसा के अध्यक्ष के रूप में अपने लगातार तीसरे कार्यकाल का निर्वहन कर रहे हैं और वह पिछले दो दशकों से अधिक समय से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। उन्होंने देशभर में एक लाख से अधिक निजी विद्यालयों को एक मंच पर संगठित करने में अग्रणी भूमिका निभाई। इन्हीं उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए जूरी ने वर्ष 2025 के इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए उनका चयन किया। यह अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम प्रभावशाली रहा। जिसमें भारत सहित 40 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस समारोह में कुलभूषण शर्मा को यह सम्मान डीआईडीएसी के सीईओ और मालदीव के शिक्षा मंत्री की ओर से संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।
निसा अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा शिक्षा प्रचारक के प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित हुए। फाइल फोटो