फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शूटरों को हो चुका था गोलीकांड का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बसपा नेता और वकील हरबिलास हत्याकांड मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे विशाल और दो अन्य शूटर गगन व शिवम को शनिवार पुलिस कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि हरबिलास हत्याकांड पूरी प्लानिंग के साथ हुआ था। इस मामले का मुख्य आरोपी वेंकट गर्ग हत्याकांड से पहले ही अंडरग्राउंड हो गया था। जबकि शूटर शिवम को पहले ही गोलीकांड के पैसे दे दिए गए थे। बताया जाता है कि शूटरों को पहले शॉपिंग भी करवाई गई थी। हालांकि रिमांड के दौरान पुलिस को लीड मिली है और उस पर काम किया जा रहा है। जल्द ही इस मामले में ओर भी गिरफ्तारी होने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि हत्याकांड के दौरान शूटरों द्वारा इस्तेमाल की गई आई-20 कार को पोंटा साहिब से बरामद कर लिया गया था। नारायणगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि रिमांड पर लिए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। आरोपियों से मिली लीड पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, नारायणगढ़ पुलिस ने आरोपी विशाल को हत्याकांड के कुछ दिन बाद ही काबू कर लिया था। कोर्ट में पेश कर जेल भी भेज दिया था। दोबारा लीड मिलने पर विशाल को कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया था। जबकि शिवम व गगन को करनाल एसटीएफ ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ा था। इस बीच शिवम के एक पैर व टांग पर गोली लगी थी। कई दिनों से यह आरोपी रिमांड पर चल रहे थे। दरअसल, 24 जनवरी को नारायणगढ़ में इनोवा सवार हरबिलास की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें