फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: फसल मुआवजे के लिए सौंपा ज्ञापन, दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बीते शुक्रवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इसके चलते शनिवार को किसानों ने नई अनाज मंडी में बैठक की। इसके बाद किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के नेता डीसी कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम सीटीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों की बरसीन, सरसों, गेहूं और फलों की फसलों में 50 से 100 प्रतिशत तक का नुकसान हुआ है। ऐसे में किसानों पर भारी आर्थिक संकट आकर खड़ा हो गया है। ऐसे में किसानों ने सरकार से गुहार लगाई है कि जिन भी किसानों का नुकसान हुआ है। उनकी फसलों की गिरदावरी जल्द पूरी करवाई जाए। इसके बाद नुकसान के आधार पर किसानों को मुआवजा दिलवाया जाए। जिससे किसान अगली फसल की बुआई को लेकर तैयारी कर सके।
किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के जिला प्रधान गुरमीत सिंह माजरी ने कहा कि अगर सरकार ने गिरदावरी का कार्य जल्द शुरू नहीं किया तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे। किसानों ने बताया कि नन्यौला से लेकर अंबाला शहर तक सरसों व अन्य फसलों का भारी नुकसान हुआ है। बुडुंगपुर में तो गेहूं की फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। इसके साथ ही पशुओं के लिए लगाई गई पशुओं का चारा भी खराब हुआ है। किसान नेता जय सिंह ने बताया कि गिरदावरी अगर जल्दी होगी तो आने वाले सूरजमुखी की फसल की बुआई में देरी नहीं होगी। इसलिए उन्होंने सीटीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन


वर्जन
विभाग की ओर से फसलों के नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। ओलावृष्टि के कारण सबसे अधिक सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। गेहूं की फसल को अभी अधिक नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

-जसविंद्र सिंह, डीडीए कृषि विभाग अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें