अंबाला। गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में रविवार को संगत ने वाहेगुरु नाम का जाप किया। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब के जत्थों ने कथा-कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया। संगत ने गुरु चरणों में बाणी का आनंद लिया। इस मौके पर कथा वाचकों ने गुरु महाराज की जीवनी पर आधारित प्रवचन किए। कार्यक्रम की समाप्ति पर गुरु का अटूट लंगर बांटा गया। संवाद
रातगढ़ साहिब से निकली प्रभातफेरी
नारायणगढ़। गुरुद्वारा रातगढ़ साहिब से रविवार सुबह प्रभातफेरी का आयोजन किया गया जोकि गुरुद्वारा साहिब से आरंभ होकर नगर में पहुंची और फिर परिक्रमा करके वापस गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुई। इस मौके पर स्थानीय संगत ने वाहेगुरु नाम का जाप किया। संगत के घरों में पहुंची प्रभातफेरी का मिष्ठान प्रसाद बांटकर खुशी मनाई गई। संवाद