फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : डॉ. सुनील काजल

Tue, 30 Dec 2025 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नन्योला में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तृतीय दिवस का आयोजन हुआ। इस मौके पर मुख्य वक्ता के तौर पर डॉ. सुनील काजल ने शिरकत की। स्कूल प्रधानाचार्य और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी जसविंद्र सिंह ने मुख्यातिथि का स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन

डॉ. सुनील काजल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवा अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसके बाद डॉ. सुनील कुमार के सहयोगी डॉ. बलवान सिंह औजला ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय कैडेट कोर के विषय में जानकारी दी। उन्होंने एनसीसी के उद्देश्य, संरचना, प्रशिक्षण प्रक्रिया, अनुशासन, देश सेवा की भावना और इससे मिलने वाले शैक्षणिक एवं करियर लाभों पर प्रकाश डाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें