फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बाल भवन प्रोजेक्ट का रिवाइज बजट चार करोड़, वित्त समिति की मंजूरी के बाद होगा वर्कऑर्डर जारी

विज्ञापन
नगर निगम अंबाला शहर।
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मार्च से चल रही चुनाव प्रक्रिया खत्म हो गई है। अब शहर के विकास कार्यों के लिए नगर निगम गति देगा। इन कार्यों में शहर महावीर पार्क और नौरंगराय तालाब भी शामिल है। इन दोनों प्रोजेक्ट के लिए निगम एक-दो दिन में वर्कऑर्डर जारी करेगा।
विज्ञापन

बाल भवन प्रोजेक्ट रेट अनुमति के लिए वित्त समिति की बैठक में रखा जाएगा। वित्त समिति की बैठक बुलाने के लिए निगम अधिकारियों ने मेयर को पत्र लिखा। निगम के अंतर्गत आने वाले प्रोजेक्ट महावीर पार्क, नौरंगराय तालाब व बाल भवन प्रोजेक्ट का काम लंबे समय से अटका है। इन प्रोजेक्ट को रिवाइज बजट से पूरा किया जाना है।
बीते वर्ष मिली थी इस बजट को मंजूरी
दरअसल, बीते वर्ष में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इन प्रोजेक्ट को दोबारा शुरू करने के लिए रिवाइज बजट को मंजूरी दी थी। इनमें महावीर पार्क के लिए करीब दो करोड़, नौरंगराय तालाब के लिए एक करोड़ और बाल भवन के लिए करीब चार करोड़ 50 लाख का रिवाइज बजट चुनाव से पहले बीते वर्ष में मंजूर हो चुका है। 2.50 करोड़ से नीचे बजट होने के कारण निगम महावीर पार्क और नौरंगराय तालाब का वर्कऑर्डर एक-दो दिन में निगम जारी करेगा, जबकि बाल भवन प्रोजेक्ट 2.50 करोड़ से ज्यादा होने पर वित्त समिति में रखा जाएगा।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट का दोबारा शुरू होना है कार्य

शहर के महावीर पार्क में सड़क की तरफ बाहर बनाई सीमेंट की जालीदार दीवार टूटी है। इस जालीदार दीवार में अंदर जाकर लोग शौचालय कर रहे हैं। वहीं, नौरंगराय तालाब में भगवान वामन द्वादशी मेले पर ही निगम सफाई कराता है। अभी यहां तालाब में गंदगी जमा है। हर तरफ लिफाफे पड़े हैं। यहां भी सड़क की तरफ सीमेंट की जालीदार दीवार बनाई, मगर लोगों ने इसे तोड़ दिया है। इसी तरह बाल भवन प्रोजेक्ट का कार्य भी काफी समय से अधूरा है। अभी तक इसका निर्माण कार्य करीब 60 प्रतिशत ही पूरा हो सका है।

वर्जन
उनको निगम अधिकारियों की ओर से शहर के बाल भवन प्रोजेक्ट को लेकर वित्त समिति की बैठक बुलाने के संबंध में पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलने पर ही आगे की प्रक्रिया होगी।
शक्ति रानी, मेयर, नगर निगम।
वर्जन

बीते वर्ष में शहर के इन तीन प्रोजेक्ट के लिए रिवाइज बजट मंजूर हुआ था। इसके लिए दो प्रोजेक्ट की निविदा लगाई जा चुकी है। महावीर पार्क और नौरंगराय तालाब प्रोजेक्ट का वर्कऑर्डर जल्द ही एजेंसी को दिया जाएगा, जबकि बाल भवन प्रोजेक्ट का रिवाइज बजट 2.50 करोड़ से ऊपर होने के कारण इसे वित्त समिति की बैठक में रखा जाएगा। वित्त समिति की बैठक बुलाने के लिए मेयर को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

डॉ.संगीता तेतरवाल, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें