फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पॉलिटेक्निक में बची सीट पर दाखिले के लिए आज जारी होगा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान और कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में 28 जुलाई सोमवार शाम 5 बजे दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग का परिणाम जारी होगा। इसमें सीट मिलने वाले अभ्यर्थी उन संस्थानों में जाकर दाखिला लेंगे, जहां उनको सीट मिली होगी। अभ्यर्थी आवंटित सीट पर दाखिला लेने के लिए 29 जुलाई सुबह 10 बजे से एक अगस्त शाम 4 बजे तक उस संस्थान में जाएं, जहां पर उनको सीट का आवंटन हुआ है। अगर कोई अभ्यर्थी आवंटित सीट के लिए उस संस्थान में रिपोर्ट नहीं करता, जहां पर उनको सीट मिली है तो ऐसी स्थिति में आवंटित सीट स्वत: ही रद्द हो जाएगी।
विज्ञापन

राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में 630 में से 356 सीट भर चुकी हैं। अब बची 274 सीट पर दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग दाखिला किया जाएगा। संस्थान के दाखिला नोडल अधिकारी धर्मवीर सैनी ने बताया कि अभ्यर्थियों ने दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए 23 से 26 जुलाई तक काउंसलिंग कर कोर्स विकल्प चुना है। अब काउंसलिंग का परिणाम जारी होने पर अभ्यर्थी सूची अनुसार दाखिला लेंगे।
विज्ञापन



पहली ऑनलाइन काउंसलिंग में इतनी भर चुकी सीट
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान

ब्रांच -जारी सीट -दाखिला लिया
आर्किटेक्चर 51 27

ऑटोमोबाइल 50 33

सिविल 100 68

कंप्यूटर 64 50

इलेक्ट्रिकल 60 44

इलेक्ट्रॉनिक एवं कम्युनिकेशन 52 30

मेकेनिकल 122 93

प्लास्टिक 44 11
जारी सीट 504 356

कल्पना चावला में इतने हो चुके दाखिले

ब्रांच -जारी सीट -दाखिला लिया
कंप्यूटर 76 56

ईसीई 06 04
एफएए 46 40

एलआईएस 04 04
एमएलटी 56 43

ओएमसीए 41 38
कुल 229 185
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें