अंबाला। बब्याल में 11 सितंबर को हुए राहुल हत्याकांड मामले में काबू किए पांच आरोपियों में से दो आरोपियों के परिजनों ने अपने बच्चों के बेगुनाह होने की बात कहीं। पहले परिजन महेश नगर गए और उसके बाद ऊर्जा मंत्री अनिल विज के निवास स्थान पर पहुंचे। उनका कहना था कि हत्याकांड के समय उनके बच्चे मौके पर मौजूद नहीं थे।
उन्होंने मामले की गहनता से जांच के लिए एसआईटी गठित करवाने की मांग उठाई। बाद में अंबाला कैंट डीएसपी रमेश भी मौके पर पहुंचे। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपियों का मामला दर्ज की कार्रवाई घायल के बयानों के आधार पर की गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। बब्याल में 11 सितंबर को धर्मशाला के पास आरोपियों ने राहुल की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। संवाद