फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बरसाती पानी की समस्या होगी दूर, लगेंगी पाइप लाइन

विज्ञापन
सेक्टर-दस मोड के पास पड़े जनस्वास्थ्य विभाग के पाइप। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बरसाती सीजन में पानी की मार झेलने वाले सेक्टर और जलबेड़ा रोड के आसपास लगती कॉलोनियों को राहत देने की तैयारी है। इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने योजना तैयार कर ली है।
विज्ञापन

विभाग तीन किलोमीटर के क्षेत्र में पाइपलाइन दबाएगा। इससे सेक्टरों और जलबेड़ा रोड के आसपास लगती कॉलोनी का बरसाती पानी लिफ्ट किया जाएगा और उसे वाटिका सेक्टर के पीछे से अंबाला ड्रेन में गिराया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर जनस्वास्थ्य विभाग सात करोड़ रुपये की राशि खर्च करेगा। विभाग की ओर से इसके एजेंसी को वर्कऑर्डर जारी कर दिया गया है।

जलभराव से निकलना होता है मुश्किल

असल में सेक्टर-10 मोड जलबेड़ा रोड के पास सेक्टरों की तरफ और जलबेड़ा रोड सड़क के साथ काफी जगह खाली है। यह बरसात के सीजन में जलभराव हो जाता है। यहां बरसाती पानी की निकासी न होने से सड़क भी डूब जाती है। इस वजह से लोगों को आवाजाही में दिक्कत आती है और कई-कई दिनों तक यहां जलभराव रहता है। जिससे सेक्टरवासियों को भी ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है। जनस्वास्थ्य विभाग अब यहां पंप हाउस बनाएगा और पाइपलाइन दबाई जाएगी। यह से पानी को उठाकर अंबाला ड्रेन में गिराया जाएगा।
विज्ञापन


15 से 20 दिन में शुरू होगा काम

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता कर्णबीर सिंह ने बताया कि तीन किलोमीटर के क्षेत्र में पाइपलाइन डाली जाएगी। साथ ही यहां से पानी को लिफ्ट करने के लिए पंप हाउस भी बनेगा। पंप के माध्यम से ही बरसाती पानी को अंबाला ड्रेन में गिराया जाएगा। बरसात के सीजन में जलभराव से लोगों को दिक्कत नहीं होगी। सेक्टर और जलबेड़ा रोड के साथ लगते क्षेत्र का पानी यहां से ड्रेन में गिराया जाएगा। इसके लिए सात करोड़ का वर्कऑर्डर एजेंसी को जारी कर दिया है। आने वाले 15 से 20 दिन में पाइपलाइन दबाने का कार्य शुरू होगा। कार्य करने के लिए पाइप आ चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें