फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंबाला से यमुनानगर गई 300 बसें, लंबे रूट प्रभावित

विज्ञापन
अंबाला छावनी बस अड्डे पर बस की इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। प्रधानमंत्री मोदी की रैली में अंबाला से करीब 300 बसें यमुनानगर भेजी थीं। इस कारण स्थानीय मार्ग और लंबे मार्गों पर बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को परेशानियां आईं।
विज्ञापन

अंबाला सिटी, अंबाला कैंट और नारायणगढ़ सहित अन्य बस अड्डों पर यात्री बसों का इंतजार करते दिखे। कई यात्रियों ने दूसरे डिपो की बसों का सहारा लिया तो कोई ट्रेन के माध्यम से अपने गंतव्य की ओर गए। स्थानीय रूटों की बात करें तो बराड़ा, केसरी, नन्यौला, मुलाना, नारायणगढ़, मालवा, नन्हेडा, केसरी, लंगर छन्नी पर यात्रियों को दिक्कतें आईं। इसी प्रकार लंबे रूटों में शिमला, देहरादून, हरिद्वार, कुल्लू, बैजनाथ, अमृतसर, दिल्ली और लंबे मार्ग प्रभावित रहे।
फोटो: 33
हरिद्वार की नहीं मिल रही बस
गोहाना निवासी साकिर ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ गोहाना से सुबह अंबाला छावनी बस अड्डे आए थे। उन्हें हरिद्वार जाना है लेकिन काफी समय बीत गया है। हरिद्वार की बस नहीं आ रही है।
विज्ञापन

फोटो: 34
मेरठ की नहीं मिल रही बस
मनोज ने बताया कि वह मेरठ का निवासी है उसकी पत्नी की हालत नाजुक है, इसलिए वह लुधियाना से अंबाला छावनी बस स्टैंड आया है, यहां से उसे मेरठ की बस नहीं मिल रही है। पूछताछ केंद्र से बताया गया है कि सहारनपुर तक दूसरी बस में चले जाओ वहां से मेरठ की बस पकड़ लेना।
वर्जन
अंबाला से 300 बसें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भेजी गई थी। जिसमें अंबाला डिपो से रोडवेज की 100 बस आरटीए के द्वारा 200 बस शामिल थीं। इस कारण यात्रियों को कुछ परेशानी हुई।
भीम, संस्थान प्रबंधक, अंबाला छावनी।

अंबाला छावनी बस अड्डे पर बस की इंतजार करते यात्री। संवाद

अंबाला छावनी बस अड्डे पर बस की इंतजार करते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें