फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पंजाब से मिलावटी तेल खरीदकर यूपी में सस्ते दामों में सप्लाई करने की थी योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पंजाब से पांच हजार लीटर पेट्रोल खरीदकर यूपी में तस्करी करने के मामले ने पुलिस और खाद्य आपूर्ति विभाग को हैरान कर दिया है। इस प्रकार की तस्करी लंबे समय से राज्य में देखने काे नहीं मिली थी। वीरवार को शंभू बॉर्डर पर पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने जब पूछताछ तो सामने आया कि पंजाब से मिलावटी पेट्रोल सस्ते रेट में खरीदा जा रहा था, इसके बाद इसे यूपी और हरियाणा के बॉर्डर के इलाकों में खपाया जा रहा था।
विज्ञापन

पेट्रोल में क्या मिला रहे थे इसकी पड़ताल के लिए सैंपल लैब में अधिकारियों के द्वारा भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि हो सकेगी कि तस्कर पेट्रोल में क्या मिला रहे थे वहीं ईरान अमेरिका के बीच तनाव के चलते पेट्रोल डीजल को एसेंशियल कमोडिटी एक्ट में शामिल किया गया है तो इसी के तहत संबंधित आरोपियों पर कार्रवाई हो रही है। शुक्रवार को आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें हिरासत में भेज दिया गया।



पंजाब में हरियाणा यूपी से महंगा पेट्रोल



पंजाब में पेट्रोल डीजल के दाम हरियाणा और उत्तर प्रदेश से अधिक हैं। पंजाब में अभी 102 रुपये से अधिक दाम पेट्रोल के हैं जबकि डीजल भी हरियाणा से तीन रुपये महंगा है। ऐसे में पुलिस अधिकारियों को इस बात ने हैरान कर दिया कि तस्कर महंगा तेल क्यों खरीदकर सस्ते में बेच रहे हैं। मामले के जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से गहनता से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि पंजाब से मिलावटी पेट्रोल लाकर उसे अन्य राज्यों में खपाया जा रहा है, ऐसे किसी को शक भी नहीं होता और उसे सस्ते दामों में बेच भी दिया जाता है। अब पुलिस, पेट्रोल कहां से लाए, कहां ले जा रहे थे, तस्करी के नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है जैसे प्रश्नों के जवाब तफ्तीश में खोजेगी।
विज्ञापन




नेटवर्क के जरिए चल रहा है पूरा सिस्टम



पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से तस्करों ने तेल को ही कमाई का जरिया बना लिया है। अगर मुखबिर से जानकारी न मिलती तो एक राज्य से दूसरे राज्य में तस्करी का यह खेल चलता रहता। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि एक नेटवर्क के जरिए ऐसी तस्करी हो रही है। सस्ता तेल पंजाब से खरीदने के बाद उसे उत्तर प्रदेश में गुर्गों के माध्यम से घरों तक ऑन डिमांड पहुंचाया जाता है। ग्रामीण क्षेत्राें में सबसे अधिक इसके खपने की संभावना जताई जा रही है। मौजूद पेट्रोल व डीजल के दामों से सात से आठ रुपये कम में बेचते हैं। अहम बात है कि आरोपियों की कोशिश रहती है कि उनसे थोक में तेल खरीद ले।



यह था मामला

शंभू टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी कर पुलिस टीम ने पंजाब की तरफ से आ रही दो महिंद्रा पिकअप गाड़ियों को पकड़ा था। गाड़ियों में प्लास्टिक के भारी-भरकम ड्रमों में 5000 लीटर पेट्रोल भरा मिला था। पुलिस ने मौके पर यूपी के बादशाही बाग निवासी मोहम्मद हुसैन व हापुड़ निवासी मोहम्मद सलीम को काबू किया था। इसमें एक गाड़ी हरियाणा नंबर की तो दूसरी यूपी नंबर की पाई गई।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें