अंबाला। सलाहकार की नियुक्ति होने पर भी छावनी क्षेत्र को गंदगी मुक्त करने की योजना सिरे नहीं चढ़ पाई जबकि यह योजना कैबिनेट मंत्री अनिल विज की ओर से तैयार की गई थी। योजना के तहत गली-मोहल्ले में खुली सभी डेयरियां एक ही छत के नीचे लाना था। छह माह बाद भी निकाय विभाग के मुख्यालय ने अनुमति पत्र जारी नहीं किया है जिससे योजना को धरातल पर उतारा जा सके।
दयालबाग सहित सुभाष नगर में डेयरी शिफ्टिंग को लेकर कई बार शिकायत नगर परिषद कार्यालय में दी गई। नप अधिकारियों ने भी नोटिस जारी करके डेयरी संचालक को गंदगी व गोबर साफ करने के निर्देश दिए लेकिन नोटिस का असर कुछ दिन ही नजर आया। अब फिर डेयरी के पशु सड़कों व गलियों में गंदगी फैला रहे हैं। छावनी के रामबाग रोड पर नगर परिषद की कई एकड़ जगह खाली पड़ी हुई है। हालांकि इस पर अस्थायी कब्जे हो चुके हैं। संवाद