फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सुनार की दुकान में लूट की कोशिश करने वाला जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के सराफा बाजार में सुनार की दुकान पर लूट की कोशिश करने वाले आरोपी पंजाब के गुरदासपुर निवासी गुरप्रीत सिंह रंधावा को रविवार कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कैंट थाना प्रभारी अजैब सिंह ने बताया कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, उसके परिजन भी उससे काफी परेशान हैं, इसलिए आरोपी का रिमांड नहीं लिया गया। इस मामले के संबंध में पल्लेदार मोहल्ला निवासी संजय कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि शनिवार शाम लगभग दो बजे, जब वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था तो एक सरदार व्यक्ति आया और उसने मुझे जेवर दिखाने के लिए कहा। उसे डिजाइन दिखाई तो वह उनसे सोने के टॉप्स बनाने के लिए कहने लगा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया कि वह सिर्फ चांदी का ही काम करते हैं। इस दौरान आरोपी ने उनसे पानी मांगा और अचानक उसने दुकान में रखे सेंधा नमक का डल्ला उठाकर उसके सिर पर मार दिया, इसके बाद उसने अपने बैग से लाल मिर्च पाउडर निकालकर उनकी आंखों में मारा और हाथापाई करने लगा गया, उनका शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और फिर आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें