फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: माता-पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया जहर देकर मारने का आरोप

Sat, 07 Feb 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कोताली गांव में शादी करके आई विवाहिता नूतल की 13 दिसंबर 2025 को हुई मौत के मामले में महिला के परिजनों ने पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों पर बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पंजोखरा थाना पुलिस ने मृतक के पिता शेर सिंह की तहरीर पर पति राहुल, माया देवी, पवन कुमार, बेबी, कबीर, सुखबीर व शबनम पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में शेर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी नूतल का विवाह 4 दिसंबर 2021 को अंबाला के कतोली गांव निवासी राहुल के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति राहुल, ससुर पवन कुमार, सास माया देवी और ननद-नंदोई उसे दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। इस मामले में कई बार पंचायतें भी हुईं लेकिन ससुराल पक्ष के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। 26 दिसंबर की रात उन्हें सूचना दी गई कि नूतल ने गलती से पेंट में डालने वाला केमिकल पी लिया है। अगले दिन पति राहुल उसे गंभीर हालत में मायके छोड़ गया। जब हालत ज्यादा बिगड़ी तो उसे यमुनानगर के गाबा अस्पताल व फिर चंडीगढ़ पीजीआई ले गए। डॉक्टरों के मुताबिक शरीर में जहरीला पदार्थ व अधिक मात्रा में नमक होने के कारण 13 दिसंबर को बेटी की मौत हो गई थी। उस समय दबाव डलवा लिया था इसलिए कोई तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें