फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले ही बढ़ी सैलानियों की भीड़

विज्ञापन
विश्व धरोहर कालका-​शिमला रेल खंड पर दौड़ती टॉय ट्रेन। फाइल फोटो
विज्ञापन
अंबाला। ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले ही विश्व धरोहर रेल खंड कालका-शिमला सेक्शन पर सैलानियों की भीड़ बढ़ने लगी है। ऐसे में कालका से शिमला के बीच चलने वाली टॉय ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति भी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

ऐसे में सैलानियों को कंफर्म टिकटों की कमी खलने लगी है। अब उनके लिए तत्काल टिकट ही एक मात्र सहारा रह गई है और उसे हासिल करने के लिए सैलानी पुरजोर प्रयास कर रहे हैं। मौजूदा समय में कालका-शिमला रेल खंड पर पांच ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है जोकि दोनों तरफ आवागमन करती हैं। कुछ ट्रेनों को संचालन दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाली ट्रेनों के आने के बाद ही किया जाता है। इसमें हावड़ा से कालका के बीच चलने वाली नेताजी एक्सप्रेस भी एक विशेष ट्रेन है।
इसका समय टॅाय ट्रेन के साथ जोड़ा है, जिससे कि सैलानी कालका स्टेशन पर उतरकर सीधा टॉय ट्रेन में बैठकर शिमला तक पहुंच सकें। हालांकि कुछ अन्य ट्रेनें भी कालका स्टेशन पर खड़ी हैं जोकि एक विशेष पैकेज के आधार पर ही संचालित की जाती हैं और इसके संचालन के लिए अंबाला मंडल को मुख्यालय से अनुमति भी लेनी पड़ती है।
विज्ञापन

विशेष ट्रेनों के संचालन की उम्मीद
ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान कुछ विशेष ट्रेनों के संचालन की रूपरेखा भी रेलवे की तरफ से तैयार की जा रही है। इसके तहत कालका-शिमला रेल खंड पर चलने वाली ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति का आंकलन किया जा रहा है कि मौजूदा समय में इन ट्रेनों में वेटिंग की क्या स्थिति है। इसके अलावा तत्काल टिकटों का भी लेखा-जोखा तैयार किया जा रहा है कि इसके आधार पर कितनी टिकटें रेलवे द्वारा जारी की जा रही हैं। उम्मीद है कि आगामी कुछ दिनों में एक या दो विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा रेलवे द्वारा की जा सकती है।
ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति
ट्रेन नंबर 52451 शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस में 41 वेटिंग की टिकट मिल रही है। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 52455 हिमालयन क्वीन में 34, 52459 कालका-शिमला एक्सप्रेस में 49, 52447 कालका-शिमला एक्सप्रेस में 22 और कालका-शिमला एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 52453 में 91 वेटिंग की टिकट मिल रही है।
पैनोरमिक कोच का इंतजार
विश्व धरोहर पर हरी-भरी वादियों को निहारने के लिए सैलानी इस बार काफी रोमांचित नजर आ रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पैनोरमिक कोच का संचालन जल्द ही इस रेल खंड पर हो सकता है। पिछले दिनों इन कोचों का परीक्षण पूरी तरह से सफल रहा था और रेलवे ने इसके संचालन की जल्द ही रूपरेखा तैयार करने की जानकारी भी साझा की थी।
वर्जन
ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान कालका-शिमला रेल खंड पर सैलानियों की भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में मौजूद समय में संचालित ट्रेनों में सैलानियों को कंफर्म सीट नहीं मिल पाती। इस दौरान कुछ विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाता है ताकि सैलानी इस रेल खंड के प्राकृतिक नजारे देख सकें। पैनोरमिक कोच को लेकर भी प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें