फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वार्डों में उतरीं नप अध्यक्ष, जानीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। वार्ड की समस्याओं के लिए लोग अब नगर परिषद के कार्यालय पहुंचना शुरू हो गए हैं। उन्हें उम्मीद है कि अब जनता के नुमाइंदे उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन

ऐसी ही कुछ समस्याएं जब नप अध्यक्ष स्वर्ण कौर के संज्ञान में आई तो उन्होंने तुरंत वार्डों में जाकर समस्याओं का आंकलन शुरु कर दिया ताकि इनके समाधान की रुपरेखा तैयार की जा सके। वार्ड नंबर आठ के लोगों ने नप अध्यक्ष को बताया कि उनके क्षेत्र में नालियों का निर्माण तो हो गया है, लेकिन पानी की निकासी न होने के कारण नालियां बंद हैं। बारिश के दिनों में इनका पानी गली में आ जाता है। बरसों पुरानी इस समस्या के समाधान को लेकर दर्जनों बार शिकायत दी गई, लेकिन नाली से पानी की निकासी को लेकर आजतक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई।
जानवरों का डर सता रहा :इसी प्रकार अन्य वार्डों के लोगों ने भी नप अध्यक्ष को बताया कि उनके क्षेत्र में बेसहारा गोवंश का आतंक है। आवारा कुत्ते लोगों को काट रहे हैं, लेकिन नगर परिषद इन समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। बार-बार शिकायत देने के बाद भी न तो बेसहारा गोवंश को पकड़ा गया और न ही आवारा कुत्तों पर शिकंजा कसा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें