अंबाला सिटी। विष्णु विहार के एक घर में रात सात बजे एक बिज्जू घुसने से अफरातफरी मच गई। मकान मालिक राजकुमार ने बताया कि उन्होंने डायल 112 की टीम को सूचना दी। कुछ ही समय में पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और वन विभाग की टीम की मदद से बिज्जू को रेस्क्यू किया।
वाइल्ड लाइफ टीम से भरत ने बताया कि उन्हें विष्णु विहार में जंगली जानवर की सूचना मिली थी। इसके बाद उनकी टीम मौके पर पहुंची और बिज्जू का पकड़ा। उन्होंने बताया कि कई बार जंगली जानवर भोजन की तलाश में रास्ता भटक जाते हैं और शहरी कॉलोनियों में घुस जाते हैं। ऐसे में कभी भी घबराना नहीं चाहिए और न ही जानवर पर हमला करना चाहिए। बिज्जू एक ऐसा जानवर है, जिसे छेड़ने पर ही वह प्रतिक्रिया करता है। उन्होंने कहा कि बिज्जू को पकड़ लिया है। अब उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा।