फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कूलर की आवाज में नहीं सुनाई दिया था शोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रिटायर्ड जिला समाज कल्याण अधिकारी महिला उषा रानी से घर में बेटे की मौजूदगी में लूट की वारदात के दौरान आरोपी ने घर में चल रहे कूलर की आवाज का फायदा उठाया। 26 अप्रैल की अलसुबह दीवार फांदकर दाखिल होने के बाद महिला को पकड़कर गला दबाकर मारने की कोशिश की।
विज्ञापन

जबरन सोने के कड़े व घर के मंदिर में रखा मंगलसूत्र तक उतार लिया लेकिन कूलर की आवाज के कारण महिला का शोर घर में सो रहे बेटे को नहीं सुनाई दिया। यही कारण था कि लूट करने के बाद आरोपी आसानी से मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी एएसआई राकेश ने बताया कि महिला ने बताया था कि वैसे वह एसी चलाते हैं लेकिन अभी ही कूलर चलाने लगे थे।

अलसुबह गली से भाग निकला चोर



सुल्तानपुर रोड स्थित शिवपुरी कॉलोनी निवासी उषा रानी ने बताया था कि वह जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद से रिटायर्ड हुई थी। पति और बेटा दोनों साथ रहते हैं। 25 अप्रैल को पति दूसरे घर में सो गए। बेटा घर पर था। 26 अप्रैल की अलसुबह चार बजकर 15 मिनट पर उठकर शौचालय जाने लगी कि अचानक किसी ने घर की दीवार फांदकर उस पर हमला कर दिया। पीड़िता ने बताया कि सोने का कड़ा हाथ से उतरने के बाद आरोपी ने कमरे के पास मंदिर में रखा मंगलसूत्र भी उठा लिया था। इतने में आरोपी फरार हो गया। शोर भी मचाया था लेकिन अलसुबह का समय होने के कारण गली व आस पड़ोस में कोई नहीं था। तभी आरोपी आसानी से वारदात को अंजाम देकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें