फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एनआईए ने चार घंटे तक खंगाला घटनास्थल, कार बेचने वाले तीन हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने में खड़ी कार को जलाने का मामला, सोशल मीडिया पर जारी वीडियो को पुलिस ने बताया एडिटेड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला सिटी। बलदेव नगर थाने में 10 जनवरी को कार में आग लगाने के मामले में चंडीगढ़ से आई एनआईए की टीम ने मंगलवार को चार घंटे तक जांच की। बलदेव नगर थाने के साथ-साथ मारुति कार के पास जाकर भी देखा। पुलिस ने इस मामले में कार आगे बेचने वाले तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एनआईए की टीम ने उनसे भी जानकारी जुटाई है। हालांकि पुलिस आधिकारिक रूप से कुछ भी कहने से बच रही है।
इस मामले में अंबाला पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 हत्या के प्रयास, आतंकवाद अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम (एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट) में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। उधर, मंगलवार को सोशल मीडिया पर आया पाकिस्तान के बदमाश शाहजाद भट्टी का कथित वीडियो पुलिस ने एडिटेड बताया।
विज्ञापन

मारुति कार को खड़ा कर धमाका करने के मामले में मंगलवार को सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी बदमाश शहजाद भट्टी का वीडियो वायरल हुआ। इंस्टाग्राम पर डली इसी वीडियो को पुलिस ने एडिटेड व नकली बताया है व इसकी जांच शुरू कर दी है। इस वीडियो में शहजाद भट्टी की फोटो लगी ऑडियो है जिसमें वह हरियाणा पुलिस पर जबरदस्ती उसे फंसाने की बात बोल रहा है और कह रहा है कि पकड़े गए दो आरोपियों से जबरन उसका नाम उगलवाया जा रहा है। इस वीडियो में खालिस्तानी संगठन लिबरेशन आर्मी द्वारा डाली गई कुछ पोस्ट भी दिखाई गई है जिसमें वह बलदेव नगर थाने में आग लगाने के मामले की जिम्मेदारी ले रहे हैं। वह कह रहा कि यह हमला खालिस्तानी संगठन द्वारा करवाया गया है।
धमाके का भी वीडियो वायरल, पुलिस बोली- नहीं हुआ


शहजाद भट्टी का दो मिनट का कथित वीडियो में बलदेव नगर थाने में कार में आग लगाने का वीडियो भी साझा किया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि कार में हुए धमाके से थाना गूंज उठा था। हालांकि इस वीडियो को भी पुलिस ने नकली बताया है। कहा गया है कि कोई धमाका हुआ ही नहीं था। वीडियो के जरिये यह दिखाने का प्रयास किया गया है कि धमाके में कई जवान की मौत व कई घायल हैं।
यह थाना मामला
बलदेव नगर थाने में 10 जनवरी को एक व्यक्ति ने मारुति 800 कार नंबर डीएल 3CAZ6681 खड़ी करके उसमें आग लगा दी थी। इसकी वीडियो बनाकर कई जगह भेज दी थी। यह पूरी घटना थाने में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई थी। मामले में दो दिन पहले भी एनआईए की टीम ने आकर जांच की थी। कार के असल मालिक दिल्ली निवासी नागी की डेढ़ साल पहले ही मौत हो चुकी है। कार आगे से आगे बिना ट्रांसफर के बिकी।
विज्ञापन


यह नकली वीडियो एडिट करके पोस्ट डाली गई है। इस मामले की जांच कर रहे हैं। इसमें कुछ शरारती लोग भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
- अजीत सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें