फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अब 17 नहीं, 18 सितारों से सजेगा रेल का नया प्रतीक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे ने अपनी दशकों पुरानी पहचान में एक ऐतिहासिक बदलाव करने का निर्णय लिया है। रेलवे के आधिकारिक लोगो (प्रतीक चिन्ह) में अब 17 की जगह 18 सितारे नजर आएंगे। रेलवे बोर्ड ने इस नए और संशोधित लोगो को अपनी मंजूरी दे दी है, जो आगामी 1 जून 2026 से पूरे देश में प्रभावी हो जाएगा।
विज्ञापन




इसलिए बदला गया लोगो

रेलवे की पहचान में यह बदलाव दक्षिण तटीय रेलवे के गठन और उसके पूर्ण संचालन के कारण किया गया है। विशाखापत्तनम मुख्यालय वाला यह जोन भारतीय रेलवे का 18 वां जोन बन गया है। रेलवे लोगो में मौजूद प्रत्येक सितारा एक जोन का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए अब नए जोन को सम्मान देते हुए सितारों की संख्या बढ़ाकर 18 कर दी गई है।



लाल रंग में चमकेंगे सितारे

जारी किए गए सर्कुलर के अनुसार, लोगो में ये 18 सितारे लाल रंग के होंगे। रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 1 जून से सभी आधिकारिक पत्र-व्यवहार, स्टेशनरी, पब्लिकेशन, साइनबोर्ड और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसी संशोधित लोगो का उपयोग अनिवार्य होगा।
विज्ञापन




अधिकारियों को निर्देश जारी

रेलवे बोर्ड के उप-निदेशक (जनसंपर्क) संजय कुमार की ओर से जारी अधिसूचना के तहत सभी जोनल रेलवे, प्रोडक्शन यूनिट और सार्वजनिक उपक्रमों को तत्काल प्रभाव से तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। नए लोगो के लिए एक आधिकारिक लिंक और क्यूआर कोड भी जारी किया गया है ताकि हर जगह एक समान स्वरूप का उपयोग हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें