फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विधायक ने निगमायुक्त से की विकास पर चर्चा

विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त कार्यालय में बातचीत करते हुए शहर विधायक निर्मल सिंह। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर में विकास कार्य कराने के लिए अभी तक लोगों को जद्दोजहद करते देखा जाता था। मगर अब हाल ऐसा हो गया है कि शहर विधायक निर्मल सिंह को भी विकास कार्याें में तेजी के लिए नगर निगम के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को विधायक निर्मल सिंह नगर निगम में पहुंचे और पार्षदों के साथ नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता से मुलाकात की। इस दौरान उनके एजेंडे में विकास कार्यों की एक लंबी लिस्ट दिखाई दी। इन विकास कार्याें में कुछ पुराने कार्य थे जिन पर अभी तक निगम अधिकारियों ने कोई कार्य नहीं किया है। ऐसे में इस बार भी नगर निगम आयुक्त ने विधायक को संबंधित कार्य जल्द से जल्द करने का आश्वासन दिया है। जबकि दो माह पहले जनवरी में भी निर्मल सिंह नगर निगम आयुक्त से मिले थे, तब भी उन्हें अधिकारियों ने आश्वासन ही दिया था।
पिछली बार भी कार्यों की हुई थी समीक्षा  : विधायक ने जनवरी माह में नगर निगम आयुक्त से मुलाकात की थी। जिसमें लंबित कार्याें को लेकर उन्होंने निगम आयुक्त से अपील की थी कि इन कार्यों को जल्द पूरा करवाएं। जिसमें मेघा ईशु गोयल के वार्ड में ड्रेन पाइप डालने का कार्य, शिवालिक कॉलोनी के पार्क की गली का निर्माण कार्य सहित तीन कार्य थे जो बुधवार की मुलाकात में भी उठाए गए। बुधवार को भी निगम आयुक्त ने जल्द कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इन मुद्दों पर निगम आयुक्त ने कहा कि नालों की सफाई का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा ड्रेन की सफाई के लिए भी कर्मचारी लगाए गए हैं। बारिश से पहले एक बार नालों की सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें