फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पारा 29.5 डिग्री के पार, बढ़ेगी गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। इस बार पिछले साल की तुलना में ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना है क्योंकि अभी से तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अगले सप्ताह यह 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में मौसम विशेषज्ञ ने इस बार ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। दिन ही नहीं बल्कि रातें भी गर्म होने लगी हैं। पिछले सप्ताह तक जहां धूप सुहावनी लग रही थी। वहीं अब धूप चुभने लगी है रविवार को भी अन्य दिनों की अपेक्षा गर्मी महसूस हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

हर दिन तापमान में वृद्धि हो रही है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के डॉ. एमएल खीचड़ ने बताया कि फरवरी के जाते ही तापमान में गर्मी असर दिखा रही है। मार्च का पहला दिन ही गर्म रहा। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान में सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें