फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर चली हवाओं से 7 डिग्री गिरा पारा, उमस के बाद रात को झमाझम हुई बारिश

विज्ञापन
The mercury dropped by 7 degrees due to the winds that lasted throughout the day, after the humidity, it rained at night - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। गर्मी से झुलस रहे अंबाला वासियों को वीरवार सुबह चली हवाओं ने गर्मी से कुछ निजात दिलाई। दिनभर हवाएं चलती रहने के कारण जिले का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री रहा। हवाएं चलने के साथ-साथ सूर्यदेव और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल भी चलता रहा। सुबह से लेकर शाम तक उमस भरा माहौल रहा। लेकिन रात को एक बार फिर मौसम ने पलटी मारी। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी रात करीब साढे़ 8 बजे शुरू हो गई और इसके बाद थोड़ी ही देर में झमाझम बारिश होने लगी।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान में भी वीरवार को करीब दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई और जिले का न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री दर्ज किया गया। बेशक तापमान वीरवार को 35.7 डिग्री दर्ज किया गया लेकिन उमस ने लोगों को जीना दुश्वार कर दिया। चंडीगढ़ मौसम विभाग की बातों पर यकीन करें तो शुक्रवार और शनिवार को लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। इस दौरान तेज हवाएं व गरज के साथ बारिश भी हो सकती है। वीरवार रात हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण छावनी के ज्यादातर एरिया में बत्ती गुल हो चुकी थी। रात करीब 9 बजे तक जिलेभर में कई स्थानों पर अच्छी बरसात का सिलसिला चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें