फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मेयर ने कपड़ा मार्केट में सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मेयर शैलजा सचदेवा ने गुरुवार को पुरानी कपड़ा मार्केट में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए दुकानदारों का सहयोग मांगा ताकि नालों पर बने थड़े तोड़कर सफाई की जा सके। उन्होंने युवाओं से भी आह्वान कि वह भी परीक्षा से फ्री हो चुके हैं। शहर में पॉलिथीन बंद करने को लेकर अभियान चलाया जाए। जिससे लोग जागरूक हो सकें। मेयर शैलजा सचदेवा ने कहा कि शहर में 12 मार्च से लगातार सफाई अभियान चल रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम के मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा ने कहा कि जब तक कपड़ा मार्केट के लोग सफाई को लेकर सहयोग नहीं करेंगे तब तक मार्केट में नालों से सफाई संभव नहीं है। पक्के थड़े बने होने से सफाई कर्मचारियों को दिक्कत आती है। उन्होंने मार्केट के लोगों से आह्वान किया कि वह समय ले लें और स्वयं ही थड़े को व्यवस्थित करवा लें ताकि सफाई अभियान चलाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि निगम अधिकारियों को नालों की सफाई के लिए 30 अप्रैल तक का लक्ष्य दिया गया है। 30 अप्रैल के बाद नालों का निरीक्षण करने के लिए जाएंगे। जहां भी नालों की सफाई नहीं होगी, वहां निगम अधिकारियों को पूछा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें