फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मालगाड़ी बेपटरी, तीन घंटे बाधित रहा अंबाला-चंडीगढ़ रेल खंड

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला से चंडीगढ़ जा रही पेट्रोल से भरी मालगाड़ी लालडू रेलवे स्टेशन के पास बेपटरी हो गई। मालगाड़ी को पीछे करते हुए यह हादसा हुआ। इस दौरान अंबाला कैंट की तरफ से चंडीगढ़ जाने वाली छह ट्रेनें बीच रास्ते में फंस गई। इसमें लखनऊ व पश्चिम एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें शामिल रहीं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर करीब दो बजे लालडू स्टेशन पर पहुंचने पर पेट्रोल से भरे चार बीटीपीएन वैगन पटरी से उतर गए। इससे अंबाला-चंडीगढ़ अप लाइन प्रभावित हो गई। सूचना मिलने पर डीआरएम अंबाला विनोद कुमार भाटिया संबंधित शाखा अधिकारियों के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। इस मौके पर इमरजेंसी गाड़ी को बुलाया गया। आरपीएफ व स्थानीय पुलिस को भी मौके पर तैनात किया गया है। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम 5.15 बजे रेलवे लाइन को क्लियर किया गया। हालांकि इससे पहले लूप लाइन के माध्यम से कुछ ट्रेनों को धीमी गति से निकाला गया।
दरअसल मालगाड़ी में लदे पेट्रोल को लालडू स्थित भारत पेट्रोलियम बॉटलिंग प्लांट में खाली किया जाना था। प्लांट में पहले से ही एलपीजी गैस की मालगाड़ी लगी होने के कारण दूसरी मालगाड़ी को एक अन्य लाइन पर खड़ा किया जा रहा था। लेकिन इससे पहले ही वो बेपटरी हो गई।
विज्ञापन


ट्रेनों का संचालन प्रभावित
अंबाला-चंडीगढ़ अप लाइन के प्रभावित होने से ट्रेन नंबर 12926 बांद्रा-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस, 15011 व 15012 लखनऊ-चंडीगढ़-लखनऊ सद्भावना एक्सप्रेस, 12449 गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 22355 पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 14331 दिल्ली-कालका एक्सप्रेस, 74991 अंबाला कैंट-दौलतपुर चौक, 20977 अजमेर-चंडीगढ़ वंदेभारत एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित रहा।

लालडू के पास पेट्रोल से भरी मालगाड़ी बेपटरी हो गई थी। तुरंत मंडल रेल प्रबंधक सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेल लाइन को क्लियर कर दिया गया। इस दौरान लूप लाइन से कुछ ट्रेनों को गंतव्य की तरफ भेजा गया।
विज्ञापन

नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें