फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अस्पताल का मुख्य सेंसर डोर दुरुस्त, फार्मेसी पर फोर्थ क्लास की जगह तैनात रहेगा फार्मासिस्ट

Fri, 29 Aug 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अटल कैंसर केयर केंद्र के मुख्य सेंसर डोर को दुरुस्त करते हुए कर्मचारी: स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अटल कैंसर केयर केंद्र को डॉ. यशपाल को प्रशासनिक एवं प्रबंधक का संपूर्ण प्रभार मिलने पर व्यवस्थाओं में सुधार देखने को मिल गया है। वीरवार को अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद मुख्य द्वार पर लगे सेंसर डोर सिस्टम को भी दुरुस्त करवाया, साथ ही कैंसर ओपीडी की फार्मेसी पर तैनात सहायक चतुर्थ श्रेणी को भी हटाकर फार्मासिस्ट व सीनियर नर्सिंग ऑफिसर की तैनाती करने की व्यवस्था पर विचार किया ताकि कैंसर मरीजों को अनजाने में गलत दवा न वितरित हो सके, इसके अलावा अस्पताल में खराब पड़ी लिफ्ट सहित अन्य समस्याओं पर भी विचार विमर्श कर दुरुस्त करवाने की बात कहीं। वीरवार को कैंट अस्पताल में पहुंचे सीएमओ डॉ. राकेश सहल के समक्ष भी उन्होंने सभी परेशानियों को प्रमुखता को उठाया था।

कैंसर पीड़ितों के कैंट अस्पताल में ही बने बस पास
अटल कैंसर केयर केंद्र में ही अब कैंसर पीड़ितों के बस पास की सुविधा शुरू हो गई है। वीरवार को सिटी के सिविल सर्जन कार्यालय से ही एक कर्मचारी ने आकर नए कैंसर मरीजों का डाटा जुटाया। उसके बाद उन्हें बस पास जारी किए। पहले बस पास के लिए कैंसर मरीजों को कैंट से 10 किलोमीटर दूर सिविल सर्जन कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौने तीन साल से खाली निदेशक का पद भरने के लिए विभाग ने मांगा आवेदन
अटल कैंसर केयर केंद्र खुलने के बाद से अभी तक यानी पौने तीन साल बाद भी निदेशक का पद खाली पड़ा था। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इसको लेकर एक बार फिर इस पदक के लिए आवेदन मांगे गए है ताकि जल्द से जल्द निदेशक का कार्यालय सीनियर डॉक्टर को सौंपा जा सके।

अटल कैंसर केयर केंद्र के मुख्य सेंसर डोर को दुरुस्त करते हुए कर्मचारी: स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें