फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मारवाह पैलेस से करधान की ओर जाने वाली मुख्य सड़क खस्ताहाल

Sat, 27 Dec 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
नागी एसटीडी के पास टूटी और उबड़ खाबड़ सड़क। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। मारवाह पैलेस से करधान की ओर जाने वाली मुख्य सड़क की हालत खस्ता है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं और ऊबड़-खाबड़ हो रही है। इस कारण राहगीर सफर नहीं कर पा रहे हैं। सबसे जयादा परेशानी रात के समय सड़क के गुजरने वाले वाहन चालकों हो रही है। कई वाहन चालक सड़क पर बने गड्ढों में गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन


ऊबड़-खाबड़ हो रही सड़क
स्थानीय निवासी ज्ञान कुमार का कहना है कि नागी एसटीडी के पास सड़क की ऊपरी परत कई जगह से उखड़ गई है। कई जगह से सड़क ऊबड़- खाबड हो रही है। इस सड़क की दो बार रिपेयर हो चुकी है, लेकिन इसके बाद भी यह टूट रही है।

पाइप लाइन बिछाने से आई यह समस्या
स्थानीय निवासी राजू ने बताया कि पिछले साल इस मुख्य सड़क के बीचों बीच नहरी पानी के पाइप बिछाए गए थे, तब सड़क तोड़ी गई थी। यह समस्या तभी से आ रही हैं। मारवाह पैलेस से लेकर पटेल नगर चौक तक सड़क के बीच में कई गड्ढे हैं, जो हादसों को न्योता दे रहे हैं।
विज्ञापन


रात के अंधेरे में बढ़ जाता है खतरा
सुनील कुमार ने बताया कि सबसे अधिक समस्या रात के समय वाहन चलाने वालों को आती है। एक बार वह एक्टिवा पर घर जा रहे थे और टूटी सड़क के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गिरकर चोटिल हो गए थे। सबसे ज्यादा खतरा ई रिक्शा चालकों को होता है कई बार ई रिक्शा पलटने पलटने से बची है।

इस सड़क पर दो तीन बार पेचवर्क करवाया गया है। अगर इसके बाद भी सड़क टूट रही है तो इस सड़क की दोबारा से मरम्मत करवा दी जाएगी।
- देवेंदर नरवाल, ईओ, नगर परिषद अंबाला सदर

नागी एसटीडी के पास टूटी और उबड़ खाबड़ सड़क। संवाद

नागी एसटीडी के पास टूटी और उबड़ खाबड़ सड़क। संवाद

नागी एसटीडी के पास टूटी और उबड़ खाबड़ सड़क। संवाद

नागी एसटीडी के पास टूटी और उबड़ खाबड़ सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें