फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सत्संग विहार की मुख्य सड़क और प्लॉट जलमग्न

विज्ञापन
छावनी के बीडी फ्लोर मिल ​स्थित सत्संग विहार की मुख्य सड़क पर जमा पानी। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। बीडी फ्लोर मिल स्थित सत्संग विहार में पानी निकासी नहीं होने से मुख्य सड़क पिछले 15 दिनों से जलमग्न है। इसके साथ ही कालोनी में खाली प्लाॅटों में भी पानी भरा है। इस कारण काॅलोनी के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को कॉलोनी के लोग पिछले कई साल से झेल रहे हैं लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

दो साल से झेल रहे पानी की समस्या
रोहित ने बताया कि वह उन्होंने दो साल पहले ही सत्संग विहार में मुख्य सड़क पर दुकान की है। तभी से वह इस पानी की समस्या को झेल रहे हैं।
कहीं से नाली टूटी तो कहीं गंदगी से अटी
राम ने बताया कि सत्संग विहार में नालियां टूटी हैं और ब्लॉक है। इस कारण पानी की निकासी नहीं होती ऐसे में लोगों के घरों का पानी और बारिश का पानी कई दिनों तक इस सड़क पर भरा रहता है।
सड़क नीची होने से होता है जलभराव
रवि ने बताया कि सत्संग विहार की मुख्य सड़क नीची है। जिसके कारण खाली प्लाटों का पानी सड़क पर जमा रहता है। दुकान के आगे से जब भी तेज गति से गाड़ी गुजरती है तो पानी की छींटे दुकान में आती हैं।
विज्ञापन

पंप से निकालते हैं पानी
साहिल ने बताया कि पानी की निकासी के लिए जब नगर परिषद में शिकायत करते हैं तो कर्मचारी पंप लेकर आते हैं और पानी को निकाल देते हैं लेकिन पक्का बंदोबस्त आज नहीं किया।
जहां भी पानी भरा हुआ है। वहां पर पंप लगाकर पानी निकलवा दिया जाएगा। इसके अलावा बरसात का मौसम निकलने के बाद पानी निकासी का पक्का बंदोबस्त कर दिया जाएगा।
राजेश कुमार, सचिव, नगर परिषद अंबाला सदर।

छावनी के बीडी फ्लोर मिल स्थित सत्संग विहार की मुख्य सड़क पर जमा पानी। संवाद

छावनी के बीडी फ्लोर मिल स्थित सत्संग विहार की मुख्य सड़क पर जमा पानी। संवाद

छावनी के बीडी फ्लोर मिल स्थित सत्संग विहार की मुख्य सड़क पर जमा पानी। संवाद

छावनी के बीडी फ्लोर मिल स्थित सत्संग विहार की मुख्य सड़क पर जमा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें