मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस के ऐतिहासिक फैसलों को लेकर पूर्व प्रधामंत्री जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी की आलोचना की है। डिटेल में पढ़ें खबर...
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर तीखा हमला किया। उन्होंन कहा कि राहुल गांधी ने कहा था कि भाजपा 2047 के सपने बेच रही है। इसके जवाब में विज ने आजादी के बाद 70 वर्षों में कांग्रेस के कार्यों पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
कांग्रेस के ऐतिहासिक फैसलों पर विज की आलोचना
विज ने आरोप लगाया कि सिंधु नदी, जो हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर है, उसका 80 प्रतिशत पानी कांग्रेस के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने पाकिस्तान को दे दिया, जबकि भारत के खेत पानी के लिए तरस रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागू किया, जिसके कारण कश्मीर भारत का अभिन्न अंग होने के बावजूद अलग-थलग दिखाई दिया। विज ने यह भी दावा किया कि जब भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आगे बढ़ रही थी, तब नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र में जाकर युद्धविराम करवा दिया।
इंदिरा गांधी के कार्यकाल पर सवाल
विज ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि इंदिरा गांधी ने संविधान को कुचलते हुए देश में आपातकाल लागू किया और लगभग डेढ़ लाख लोगों को जेल में डालकर उनकी जबरन नसबंदी करवाई। विज ने कहा कि यह कांग्रेस का इतिहास है।
विज्ञापन
भाजपा की उपलब्धियों का बचाव
कांग्रेस द्वारा भाजपा के 11 साल की उपलब्धियों पर टिप्पणी के जवाब में विज ने कहा कि इन 11 वर्षों में भारत की जीडीपी ने जापान को पीछे छोड़ते हुए विश्व में चौथा स्थान हासिल किया है।