अंबाला सिटी। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान व कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में बुधवार शाम को मेरिट जारी होगी। मेरिट जारी होने के बाद अभ्यर्थी दाखिला लेंगे। अभ्यर्थियों को रैंक के अनुसार संस्थान आवंटित किए जाएंगे।
इसके बाद अभ्यर्थियों को संस्थान में आकर रिपोर्ट करनी होगी और उसका दाखिला किया जाएगा। वहीं, कॉलेजों में रोजाना पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन के बाद दाखिला किया जा रहा है। दोपहर तक आवेदन आने पर मेरिट बनाई जाती है। मेरिट अनुसार आवेदक फीस जमा करवा रहे हैं।
राजकीय आईटीआई में दो मेधा सूची जारी हो चुकी हैं। अभ्यर्थियों ने दूसरी मेधा सूची के तहत 15 जुलाई तक फीस जमा करवाई। अब 16 जुलाई तक जिले की सभी आईटीआई में बची सीट की सूची जारी की जाएगी। 16 से 19 जुलाई तक पोर्टल खुलेगा। जिसमें विकल्प मांगे जाएंगे। इसके बाद 22 जुलाई को तीसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी।
बची सीट पर कॉलेजों में आवेदन लेने के बाद मेरिट बनाकर दाखिले किए जा रहे हैं। जो आवेदक काॅलेज में आवेदन करने के लिए पहुंचते हैं। उनकी मेरिट बनाकर दाखिला किया जा रहा है, हालांकि कॉलेजों में अभी भी सीट खाली पड़ी हैं। इन सीट को भरने के लिए कॉलेजों में रोजाना दाखिले किए जा रहे हैं। आने वाले 22 जुलाई से नया सत्र शुरू होने की उम्मीद है। संवाद