फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मॉडर्न स्पोर्ट्स स्टेडियम में मैदान का लेवल बन रहा बाधा

विज्ञापन
शहजादपुर के मॉडर्न स्पोर्ट्स स्टेडियम का उबड़ खाबड़ मैदान: सोशल मीडिया
विज्ञापन
शहजादपुर (अंबाला)। बड़ागढ़ गांव में करोड़ों रुपये की लागत से निर्माणाधीन मॉडर्न स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स पूरा होने में मैदान का लेवल आड़े आ रहा है। गत माह जिला खेल अधिकारी सहित एसडीएम के निरीक्षण में मैदान की सफाई और मैदान के लेवल का जिक्र हुआ था।
विज्ञापन

बावजूद अभी तक मैदान का लेवल ही दुरुस्त नहीं हो पाया है। जबकि सभी खेलों के लिए मैदान का लैवल ही प्राथमिकता है। ऐसे में मैदान के उद्घाटन में भी देरी हो रही है। दूसरी ओर, नारायणगढ़ में हॉकी की पहली खेल नर्सरी भी खुल गई है। ऐसे में खिलाड़ियों को मैदान में प्रैक्टिस करने में परेशानी होगी।

पांच साल से स्टेडियम साैंपने का इंतजार



दरअसल, 2019 में शुरू हुआ यह स्टेडियम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। तभी से खिलाड़ियों को इस स्टेडियम के उद्घाटन का इंतजार है। 2024 में ही इस मैदान के उद्घाटन के लिए खेल विभाग के साथ-साथ पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारियों ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। बाकी सभी काम लगभग पूरा हो गया है। यह खेल स्टेडियम 12 एकड़ भूमि पर लगभग करीब 9 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है। इसमें स्वीमिंग पूल, वाॅलीबॉल ग्राउंड, बास्केटबॉल ग्राउंड, कबड्डी ग्राउंड और एथलेटिक्स ग्राउंड की भी सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

मॉडर्न स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का काम लगभग पूरा हो चुका है। जो खामियां है उसे जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जा रहा है।



राजबीर, जिला खेल अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें