फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ज्वेलर के भरोसेमंद चालक ने ही रची थी लूट की साजिश, दो और आरोपी पकड़े

Sun, 04 Jan 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नेशनल हाईवे 152 डी से पिस्तोल की नोक पर दिनदहाड़े ज्वेलर की कार लुटने के मामले में काबू पांचों आरोपी अब राज उगलने लगे हैं। इस पूरी लूट की साजिश कार में सवार ज्वेलर के चालक ने ही रची थी, जो ज्वेलर के पास पिछले करीब चार साल से काम करता था। आरोपी चालक संदीप ज्वेलर का विश्वासपात्र था। ज्वेलर संदीप को लाखों रुपये की नकदी व गहने इधर-उधर लाने ले जाने के लिए भेजता था।
विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस रिमांड के दौरान कबूल किया है कि उनके ऊपर करीब दस लाख रुपये का कर्ज था और लेनदार उसके घर पर आकर उसे तंग करने लगे। इसलिए उसने अपने पड़ोसी के साथ मिलकर पूरी साजिश रची क्योंकि उसके पड़ोसी पर भी 15 लाख के करीब का कर्ज है। उन्होंने साजिश रचने के बाद अपने साथ अन्य साथियों को शामिल किया।
पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल पांच आरोपियों रोहतक जिला के मदीना गांव निवासी प्रदीप, सचिन, शिमली गांव निवासी चालक संदीप, उसके भाई सूरज उर्फ सोनू और दोस्त अशोक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

टीम ने इन आरोपियों ने 30 लाख रुपये नकद व वारदात में प्रयोग कार व पिस्तोल भी बरामद की है। सीआईए वन के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि ये आरोपी छह जनवरी तक पुलिस रिमांड पर है। मामले की जांच जारी है। पुलिस आज इस मामले में कुछ अहम राज उजागर कर सकती है।
यह था मामला
रोहतक के कंहेली रोड के ज्वेलर सागर शाह ने इस्माईलाबाद पुलिस को बताया कि 24 दिसंबर सुबह करीब साढ़े चार बजे उनका चालक संदीप कुमार और नौकर युवराज उनकी कार लेकर रोहतक से शाहाबाद भोला ज्वेलर की दुकान पर आए थे। अपना काम निपटाने के बाद नेशनल हाईवे 152-डी से होते हुए रोहतक आ रहे थे। जैसे वे सुबह करीब नौ बजे नेशनल हाईवे 152 डी पर तलहेड़ी गांव के पास पहुंचे, तो आगे और पीछे से दो गाड़ियों ने उनको घेर लिया। इन गाड़ियों से उतरे चार बदमाश पिस्तोल की नोक पर कार छीनकर फरार हो गए। उन्होंने चालक संदीप को वहीं उतार दिया, जबकि युवराज को अपने साथ ले गए, जिसे पिहोवा मोड़ उतारा दिया और कीमती सामान से भरी कार लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें