फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को समझाया दांतों की सफाई का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में दांतों की सफाई और सुरक्षा विषय पर सेमिनार का आयोजन हुआ। सेमिनार के मुख्य अतिथि डॉ. वरुण गर्ग, डेंटल सर्जन, सिविल अस्पताल शहर रहे। कार्यक्रम में लगभग 80 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। डॉ. वरुण ने विद्यार्थियों को दांतों के महत्व, उनकी साफ सफाई की आवश्यकता, साफ सफाई के तरीके, कीड़े लगना और उनसे बचाव इत्यादि के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बच्चों के दांतों में कीड़े लगना वर्तमान समय में आम समस्या हो गई है। इसका उपाय टूथपेस्ट और टूथब्रश का सही तरीके से इस्तेमाल करना और सही खानपान है। प्रधानाचार्य डॉ. राजीव सपरा ने कहा कि शरीर का प्रत्येक हिस्सा महत्वपूर्ण होता है। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए हर हिस्से की सफाई का अपना महत्व है। इस अवसर पर रामनिवास, प्रीति, प्रीतपाल, नीतू गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें