फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा, ब्राह्मणों ने की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बब्याल के दलीपगढ़ स्थित प्राचीन श्री गोगा मंदिर में शनिवार को प्राण-प्रतिष्ठा, पूजा और यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया। योगी शमशेर नाथ ने मंदिर में नौ नाथों की मूर्ति को स्थापित किया और उन्हें वस्त्र और फूलों से सजाया।
विज्ञापन

प्रसिद्ध ब्राह्मणों के द्वारा मूर्ति की पूजा की गई और अंत में आरती के बाद चाय और हलवे का प्रसाद वितरित किया। मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर चल रहा पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान रविवार को संपन्न होगा। शनिवार को मूर्ति स्थापित प्राण प्रतिष्ठा व यज्ञ अनुष्ठान के साथ हवन में पूर्ण आहुति सुबह 10 बजे डाली।
मूर्ति स्थापना के इस भव्य समारोह में भक्त दिनेश नाथ और संगत के अतिरिक्त पंडित राजपाल, पंडित शिव चरण, पंडित सुरेश कुमार मौजूद रहे। इन नौ नाथों के अलावा रतन नाथ, शिव परिवार, पंचमुखी हनुमान, वधावा नाथ, बाला सुंदरी, मां काली, काल भैरव, नरसिंह, राधा कृष्ण की मूर्तियों की भी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा का महत्व
योगी दिनेश नाथ ने बताया, प्राण प्रतिष्ठा, हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है जोकि मूर्ति को जीवित करता है। यह एक विशेष पूजा है, जो देवी-देवता की मूर्ति को स्थापित करते समय की जाती है। इससे मूर्ति में उस देवता की ऊर्जा का संचार होता है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद, मूर्ति को जीवित माना जाता है और उसका पूजन शुरू किया जा सकता है। इस मंदिर में सात प्रसिद्ध ब्राह्मणों के द्वारा सुबह और शाम वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया जा रहा है ताकि मूर्ति में देवता की ऊर्जा का संचार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें