फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बैकफुट पर स्कूल, बच्चे को दिया दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बलदेव नगर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल में बच्चे को दाखिला नहीं देने के मामले में शनिवार को स्कूल प्रबंधन बैकफुट पर आ गया। स्कूल प्रबंधन ने संबंधित बच्चे को दाखिला दे दिया।
विज्ञापन

एक दिन पहले दाखिला नहीं देने और स्कूल से अभिभावकों को बाहर करने के मामले में शिक्षा विभाग को स्कूल सोमवार तक जवाब देगा। इसमें दाखिला नहीं देने का कारण बताना होगा। गौरतलब है कि बीती एक अप्रैल को शहर निवासी रविंद्र कुमार उनकी पत्नी रिंपी कौर अपने आठ वर्षीय बेटे का दाखिला कराने के लिए बलदेव नगर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल गए थे।कई बार प्रयास करने के बाद भी स्कूल प्रबंधन ने बच्चे का दाखिला नहीं किया था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि स्कूल प्रबंधन ने धक्के देखकर उन्हें निकलवा दिया था।
विभाग के पास पहुंचा मामला
जब बच्चे का दाखिला नहीं हुआ तो अभिभावक स्कूल के दरवाजे पर ही डेरा डाल कर बैठ गए। करीब आधे घंटे तक अभिभावकों की सुनवाई नहीं हुई। इसी दौरान यह मामला शिक्षा विभाग के संज्ञान में आया। जिसके बाद जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी की ओर से स्कूल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ था। अभिभावकों के पास बच्चे का दाखिला करवाते समय परिवार पहचान पत्र नहीं था। इसलिए बच्चे को दाखिला नहीं दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शनिवार को बच्चे का दाखिला करवा दिया गया है। इसके साथ ही विभाग की ओर से स्कूल प्रबंधन से जवाब भी मांगा गया है।
-सुधीर कालड़ा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें