फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तस्करों को पंजाब लेकर रवाना हुई जीआरपी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से पकड़े गए नशा तस्करों को जीआरपी टीमें पंजाब लेकर रवाना हो गई हैं। प्राथमिक पूछताछ में दी गई जानकारी के आधार पर जीआरपी लुधियाना और जालंधर के ठिकानों पर दबिश देगी। टीमइस सिलसिले में उत्तर प्रदेश भी जाएगी और यहां सरगना की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जाएगा ताकि अन्य सहयोगियों की धरपकड़ हो सके।
विज्ञापन

नशा तस्करों ने बताया कि उन्हें जो भी निर्देश मिलते थे, वो मोबाइल पर ही मिलते थे। उन्हें रेलवे स्टेशन पर ही बैग व टिकट पकड़ाया जाता था और मोबाइल पर ही संदेश मिलता था कि बैग को कहां और किस व्यक्ति को सौंपना है। रुपयों के लेन-देन की जिम्मेदारी मुख्य सरगना की होती थी, नशा सप्लाई करने वाले व्यक्तियों को एक सप्लाई पहुंचाने के 1500 से दो हजार रुपये मिलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें