फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: श्री कैलाश मंदिर में भोलेनाथ का भव्य शृंगार, घेवर-कमल से सजा स्वरूप

विज्ञापन
अंबाला छावनी के प्राचीन कैलाश मंदिर हाथीखाना में किया भाेले बाबा का अलोकिक श्रृंगार। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
गायकों ने दी भजनों की प्रस्तुतियां, झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के हाथीखाना स्थित प्राचीन श्री कैलाश मंदिर में सावन महोत्सव के उपलक्ष्य में भगवान भोलेनाथ का भव्य शृंगार किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन किए। यह आयोजन महंत मनमोहन दास के सानिध्य में हुआ।
भगवान के स्वरूप को घेवर, कमल के फूलों, गुलाब की पंखुड़ियों और ताजे फलों से सजाया गया। बिस्किट का भी उपयोग सजावट में किया गया। इस मनमोहक रूप के दर्शन कर भक्त भाव-विभोर हो गए। शृंगार के बाद शिव गुणगान का आयोजन किया गया। इसमें प्रसिद्ध कलाकार ललित पपीहा एंड पार्टी ने मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों के भक्तिमय गीतों पर श्रद्धालु झूमने लगे। पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। भजन का यह प्रवाह देर रात तक जारी रहा। इसके उपरांत भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं में विशेष प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमल के फूलों और फलों से सजा बाबा का स्वरूप
अंबाला। छावनी के हिल रोड स्थित सनातन धर्म मंदिर में सावन के उपलक्ष्य में शाम पांच से सात बजे तक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया। इस दौरान कथा व्यास पंडित बुद्धि वल्लभ शास्त्री ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। पंडित प्रवेश उनियाल ने बताया कि कथा के उपरांत देर शाम मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ का कमल के फूलों, गुलाब की पत्तियों और ताजे फलों से अत्यंत अलौकिक एवं भव्य श्रृंगार किया गया। बाबा के इस मनमोहक स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। संवाद

अंबाला छावनी के प्राचीन कैलाश मंदिर हाथीखाना में किया भाेले बाबा का अलोकिक श्रृंगार। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें