फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले थे फाटक और आ गई मालगाड़ी, बाल-बाल बचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। बराड़ा बसंतपुरा फाटक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे रेलवे विभाग की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे। वायरल वीडियो में बराड़ा बसंतपुरा फाटक के दोनों फाटक खुले दिखाई दे रहे हैं। जबकि तीसरी व नई लाइन से एक मालगाड़ी गुजर रही है। फाटक खुला होने के कारण कई दोपहिया वाहन चालक उस मालगाड़ी के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में कोई भी हादसा घटित होने की संभावना बढ़ जाती है। मालगाड़ी दोनों फाटक से अगली पटरी पर आ रही थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग फाटक पर सुरक्षा को लेकर तरह-तरह की बातें करने लगे। स्टेशन मास्टर बराड़ा शिवनाथ ने बताया कि मालगाड़ी नई लाइन पर आई थी। यह लाइन हमारे अंतर्गत नहीं आती। तीसरी पटरी उसे बना रही कंपनी के अंतर्गत आती है। ऐसे में उक्त प्राइवेट कंपनी को सुरक्षा को लेकर हिदायतें बरतनी चाहिए। ऐसा एक बार पहले भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें