फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आने वाला भविष्य प्राकृतिक खेती का होगा, रोजगार के मिलेंगे अवसर : भारद्वाज

Thu, 11 Sep 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शहर के डीएवी काॅलेज में प्राकृतिक कृ​षि पर व्याख्यान करवाया। कॉलेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। डीएवी काॅलेज में प्राकृतिक कृषि पर व्याख्यान करवाया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि सेवानिवृत्त विज्ञान शिक्षक एवं जागरूक किसान लाल चंद भारद्वाज रहे। मुख्य वक्ता पूर्व प्राचार्य डाॅ. राकेश भारद्वाज रहे। काॅलेज प्राचार्य प्रोफेसर राजीव महाजन ने जैविक खेती के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता डाॅ. राकेश भारद्वाज ने पीपीटी के माध्यम से प्राकृतिक खेती के विभिन्न सकारात्मक पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

उन्होंने प्राकृतिक एवं जैविक खेती की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि आने वाला भविष्य प्राकृतिक खेती का होगा, जिसमें रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। मुख्यातिथि लाल चंद ने प्राकृतिक खेती में किए हुए कार्यों एवं अनुभवों को विद्यार्थियों से साझा किया। कार्यक्रम में सॉयल केयर सोसाइटी के प्रधान डॉ. चांद सिंह ने कहा कि साॅयल केयर सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य समाज में कृषि भूमि को अधिक से अधिक स्वस्थ बनाने के बारे में जागरूक करना है ताकि समाज व राष्ट्र को रोग मुक्त किया जा सके। इस अवसर पर सोसाइटी के उपप्रधान डॉ. सुभाष शर्मा, वित्त सचिव डॉ. जसमेर सिंह, डॉ. विजेंद्र सिंह और डाॅ. नरेंद्र कुमार ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें