संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सीआईए ने पतरेहड़ी गांव के हाईवे से नशा तस्करी के मामले में गांधी नगर, यमुनानगर निवासी सुरिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 53 किलो 480 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया गया जोकि आरोपी कैंटर में लेकर जा रहा था। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान उससे गहन पूछताछ होगी। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए-नारायणगढ़ के उप निरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि 9 सितंबर को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है जो मंगलवार को भी पतरेहड़ी गांव के हाईवे से गुजरेगा। सूचना के बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपी को कैंटर सहित काबू कर लिया।