फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मसालों की खुशबू से महक रही महिलाओं की जिंदगी

Sun, 14 Dec 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
ठरवा गांव में मसाले पीसने के बाद ग्रुप की अन्य महिलाओं के साथ पैकिंग करती किरना देवी। स्वयं
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाएं मसालों का कारोबार कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। यह महिलाएं अपने परिवार का पोलन पोषण तो कर रही हैं। वह ग्रुप की अन्य महिलाओं को भी रोजगार दे रही हैं। महिलाएं मशीन लगाकर मसाले पीसने का काम कर रही हैं। यह महिलाएं कुरुक्षेत्र, गुजरात, केरल और तमिलनाडू से साबूत मसाले मंगवा रही हैं। इसके बाद इन्हें पीसकर पैकेजिंग कर हिमाचल, पंजाब व अन्य क्षेत्रों में सप्लाई कर रही हैं।
विज्ञापन

अंबाला शहर स्थित गांव ठरवा निवासी किरना देवी ने बताया कि दो साल पहले वह स्वयं सहायता समूह के से जुड़ीं। इसके बाद उन्होंने प्रगति ग्रुप ज्वाइन किया। वह गर्म मसाले लाल मिर्च, हल्दी, धनिया और अन्य मसाले पीसने का काम कर रही हैं। वह साबूत मसाले कुरुक्षेत्र से लेकर आती है। इसके बाद इन्हें मशीन में पीसकर माॅडल टाउन, केंटीन और आसपास के गांव तथा अपने ही गांव में सप्लाई कर रही हैं। अकेली होने के कारण वह ज्यादा दूर सप्लाई करने नहीं जाती। उन्होंने बताया कि जब से उन्होंने गर्म मसालों का काम शुरू किया है तब से उनके घर की स्थिति बदल गई है। अब उन्हें सामान खरीदने के लिए सोचना नहीं पड़ता।
घर के सदस्य भी करते हैं मदद
नारायणगढ़ के गांव बरौली निवासी अनुराधा ने बताया कि वह सात साल से मसालों का काम कर रही हैं। उन्होंने अपने घर पर चक्की लगाई है। इस चक्की में वह मसाले पीसते हैं। इस काम के लिए उनके पति श्याम राज, माता और पिता भी साथ देते हैं सभी मिलकर इस काम को कर रहे हैं। वह केरल से जायफल, काली मिर्च, तेज पत्ता दालचीनी, इलायची, तेज पत्ता, जावत्री मंगवाते हैं। इसके साथ ही तमिलनाडू से लाल मिर्च मंगवाते हैं।इसके बाद मसालों को पीसकर विभिन्न स्थानों पर खुद ही सप्लाई करते हैं। इस काम के बाद उनके घर की आर्थिक स्थिति बहुत बदल गई है। अनुराधा के अनुसार उनके द्वारा पीसे गए मसालों की मांग के अनुरूप विभिन्न स्थानों पर सप्लाई की जाती है। आम तौर पर हिमाचल के बद्दी, पंजाब के जीरकपुर, लालडू, पंचकूला, मोरनी, नारायणगढ़ सहित अन्य लोकल क्षेत्रों काफी ऑर्डर भी आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें