पार्क में आए लोगों की समस्याएं सुनते पूर्व मंत्री असीम गोयल। प्रवक्ता
- फोटो : samvad
अंबाला सिटी। पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने वीरवार को अपने कार्यालय के बाहर स्थित पार्क में बैठकर जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण इलाकों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को फोन कर कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया।
जनसुनवाई के दौरान लोगों ने परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी), बिजली विभाग, सड़क, पेयजल और सीवरेज जैसी नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें रखीं। जंडली के एक परिवार की फैमिली आईडी और भानोखेड़ी गांव के निवासियों की बिजली संबंधी समस्याओं पर असीम गोयल ने तुरंत विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के बाद असीम गोयल ने मेयर अक्षिता सैनी और निगम कमिश्नर वीरेंद्र सहरावत के साथ मॉडल टाउन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। संवाद