फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान

Fri, 31 Jul 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 1 पर वेटिंग हाल में बैठे यात्रियों का सामान देखते सुरक् - फोटो : Archive
विज्ञापन
अंबाला। कांवड़ मेले और सावन के त्योहारों को लेकर छावनी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा एजेंसियों मुस्तैद हो गई हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से सुरक्षा चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस विशेष अभियान के तहत रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल, सर्कुलेटिंग एरिया और पार्किंग स्थल चप्पे-चप्पे पर खंगाले गए। सुरक्षा बलों ने डॉग स्क्वाड और आधुनिक उपकरणों की मदद से यात्रियों के सामान और वाहनों की बारीकी से जांच की। राहत की बात यह रही कि चेकिंग के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला।
अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने केवल औपचारिकताएं ही पूरी नहीं कीं, बल्कि यात्रियों को जागरूक भी किया। जीआरपी ने लावारिस सामान न छूने, अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की वस्तुएं न लेने और बिना वजह ट्रेनों की चैन न खींचने की अपील की। संवाद

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 1 पर वेटिंग हाल में बैठे यात्रियों का सामान देखते सुरक्- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें