अंबाला सिटी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन दाखिले के लिए दोबारा सूची जारी कर दी है। कॉलेजों में अब 16 जून तक दाखिले किए जाएंगे। इसके साथ ही 22 जून तक अभ्यर्थी ऑनलाइन फार्म में आपत्ति को ठीक करा सकेंगे।
विज्ञापन
जिले के 14 से ज्यादा राजकीय, एडिड व सेल्फ फाइनांस कॉलेजों में दाखिला होना है। वहीं, 26 जून को पहली मेरिट सूची जारी होगी। 27 से 30 जून तक अभ्यर्थी पोर्टल पर फीस जमा करवा सकेंगे।