फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नि:शुल्क सिलाई शिक्षण संस्थान के पांचवें सत्र का हुआ उद्घाटन

विज्ञापन
जन सेवा आरोग्य केंद्र ने कौशल विकास के लिए गांव बरनाला में निशुल्क सिलाई शिक्षण संस्थान शुरू कि - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
अंबाला। जन सेवा आरोग्य केंद्र ने कौशल विकास के लिए नि:शुल्क सिलाई शिक्षण संस्थान के पांचवें सत्र का उद्घाटन बरनाला गांव के सामुदायिक केंद्र में किया गया। इस केंद्र के लिए ग्रामीण क्षेत्र की लगभग 32 महिलाओं एवं लड़कियों ने अपना नाम पंजीकरण करवाया। यह पंजीकरण सुनील राणा की देखरेख में किया गया।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष सतीश चावला ने बताया कि जन सेवा आरोग्य केंद्र स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में तो पहले से ही अग्रसर संस्था है और बहुत से प्रकल्प से शहर में सेवाएं कर रही है। संस्था मार्गदर्शक नरेश अग्रवाल ने बताया कि अब तक 4 सिलाई केंद्र के 6 माह के सत्र पूरे किए जा चुके हैं, जिनमें करीब 115 महिला छात्राओं ने प्रशस्ति पत्र एवं सिलाई मशीन उपहार के रूप में प्राप्त की। इस दौरान अध्यापिका सुनीता महिलाओं को प्रशिक्षण देंगी। 6 माह में प्रशिक्षण पूरा होने पर सभी को संस्था की तरफ से प्रमाणपत्र एवं सिलाई मशीन उपहार के रूप में दी जाएगी, जिनका सिलाई कार्य सबसे अच्छा होगा, उनको अलग से उपहार भी दिया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में संस्था की तरफ सचिव अरविंद कौशिक, कोषाध्यक्ष सतीश कालड़ा, उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल, जन औषधि प्रकल्प प्रमुख सुभाष सिंगला, प्रेम अग्रवाल, तिलकराज अरोड़ा, पीसी गुप्ता, किरण छिब्बर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें