फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ग्रुप बी के पदों पर पदोन्नति के लिए दो चरणों में होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
- 24 और 31 मई को होगा कंप्यूटर आधारित टेस्ट, खाली पदों को भरने की शुरू होगी प्रक्रिया
विज्ञापन

- बोर्ड ने 30 फीसदी सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा के लिए जारी किया शेड्यूल
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रेलवे में ग्रुप बी के पदों पर पदोन्नति का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए नई नियमावली जारी हुई है। यह नियमावली रेलवे बोर्ड ने संशोधित कैलेंडर के साथ जारी की है। बोर्ड के जारी पत्र के अनुसार, 30 प्रतिशत एलडीसीई कोटा के तहत होने वाली सेंट्रलाइज्ड कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) अब दो अलग-अलग तारीखों में आयोजित की जाएगी।
परिचालन संबंधी आवश्यकताओं को देखते हुए रेलवे ने निर्णय लिया है कि परीक्षा का आयोजन 24 मई और 31 मई को किया जाएगा। इसमें प्रत्येक विभाग के 50 प्रतिशत अभ्यर्थी पहले दिन और शेष 50 प्रतिशत दूसरे दिन परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

सामान्यकरण से तय होगी मेरिट
परीक्षा दो अलग-अलग तारीखों में हो रही है इसलिए उम्मीदवारों के बीच निष्पक्षता और समानता बनाए रखने के लिए रेलवे बोर्ड ने सामान्यकरण प्रक्रिया अपनाने का फैसला किया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि नई परीक्षा तिथियों की सूचना देते समय इस प्रक्रिया के बारे में अभ्यर्थियों को सूचित करना अनिवार्य होगा। रेलवे बोर्ड ने चयन प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए एक सख्त मॉडल कैलेंडर भी जारी किया है। प्री-सिलेक्शन प्रशिक्षण 30 अप्रैल तक पूरा करना होगा। लिखित परीक्षा के परिणाम की घोषणा आरआरबी अजमेर की ओर से 22 जून तक की जाएगी।
विज्ञापन

27 जुलाई तक फाइनल पैनल करना होगा तैयार
सभी जोन और उत्पादन इकाइयों को 27 जुलाई तक फाइनल पैनल तैयार करना होगा। बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों को निर्देश दिया है कि वे अभ्यर्थियों के विभाजन की जानकारी समय रहते आरआरबी अजमेर को उपलब्ध करा दें। यह आदेश सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से जारी किया गया है।

पदोन्नति का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को इस शेड्यूल से राहत मिलेगी। इसकी जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दे दी गई है।
- हिमांशु शेखर उपाध्याय, प्रवक्ता, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें